फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 65 मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
शातिरों की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी की जानकारी देते एसपी विपिन कुमार मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासिमपुर के गौसगंज बाजार में मोबाइल शॉप पर हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के 65 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शातिरों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है।
विज्ञापन


  कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज बाजार में अभिषेक कुमार की मोबाइल शॉप है। 26 नवंबर रात चोरों ने दीवार की ईंटें निकालकर दुकान में चोरी कर ली थी। अभिषेक कुमार ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में अभिषेक ने लगभग 200 मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही थी, लेकिन जब पुलिस ने उनसे ईएमआई नंबर मांगा था तो वह 74 फोन का ही नंबर दे पाए थे। इधर, कासिमपुर थानाध्यक्ष संजय मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस वारदात का खुलासा कर दिया है।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे गौसापुर नहर पुल के पास से बाइक सवार लखनऊ के थाना काकोरी के कटौली गांव निवासी मनीष यादव और सुजीत रावत को गिरफ्तार कर लिया।  इनका एक साथी कटौली निवासी अवधेश यादव फरार हो गया। मनीष और सुजीत के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 65 मोबाइल फोन मिले हैं। ये फोन दो बोरियों में भरे थे।  बरामद फोनों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। इनके कब्जे से मिली बाइक के कोई कागज न होने के चलते इसे भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


 एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि वारदात को तीन चोरों ने मिलकर अंजाम दिया था। गिरफ्त में आए दोनों शातिरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह लोग 102 मोबाइल दुकान से चोरी कर ले गए थे। तीनों ने आपस में 34-34 मोबाइल फोन बांट लिए थे। मनीष ने दो मोबाइल फोन बेच दिए, जबकि एक का इस्तेमाल खुद कर रहा था। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि मनीष यादव के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट लखनऊ जनपद के बक्शी का तालाब थाने में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें