फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरा में बीडीसी समेत दो घर में चोरी

Tue, 02 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मकान में इसी दीवार के सहारे घुसे चोर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। बरखेरिया में डकैती की वारदात वाले घर से महज पांच किमी दूर स्थित कोटरा गांव में बीती रात चोरों ने खाली पड़े बीडीसी समेत दो लोगोें के घरों को खंगाला। चोरी में वह कितना कामयाब रहे, यह बीडीसी के बाहर से लौट कर आने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


कोटरा गांव के मदन पाल सिंह की पत्नी मोहर कली गांव से बीडीसी हैं। उनके दो पुत्र राजेश सिंह व राकेश सिंह दिल्ली में एक होटल में नौकरी करते हैं। यहां उनके कमरों में उनका सामान रखा है। सोमवार की रात मदन पाल व पत्नी भी दिल्ली बारात में शामिल होने गए थे। घर में ताले लगे थे।

उनके चचेरे भाई राम प्रसाद ने बताया कि सुबह पास के अरविंद सिंह के मकान में शोर सुना तो उन्होंने अपने भाई का खाली मकान भी देखा तो सब तितर-बितर मिला। अंदर के तीनों कमरों व अंदर के बक्सों और सेफ के ताले टूटे थे। उन्हें नहीं पता कि कितना चोरी हुआ है।
विज्ञापन


इसी मकान से ठीक पीछे स्थित अरविंद के मकान में भी चोर घुसे और उन्होंने छत पर अरविंद के बंद कमरे का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया लेकिन कुछ ले नहीं गए। उसकी मां राममूर्ति ने बताया कि वह नीचे थीं और सुबह शौच के लिए ऊपर आईं तो कमरा खुला देखा।

अरविंद व उसकी पत्नी बाहर गए हैं और जेवरात आदि साथ ले गए हैं। अनुमान है कि इनके मकान के पिछले हिस्से की दीवार में निर्माण को छोड़ी गई ईंट के खांचों के सहारे चोर अंदर घुसे और छत से होकर बीडीसी के घर तक पहुंच गए।

बीडीसी व उनके परिवार को दिल्ली में सूचना दे दी गई है। मदन के चेचेरे भाई रामप्रसाद ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें