फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में फौजी गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कोतवाली कछौना क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी ने साथी संग मिलकर किशोरी को घर से उठा लिया और उसके साथ रेप किया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंगरेप के साथ अन्य धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी बुधवार रात अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि छुट्टी पर गांव आया फौजी अपने एक साथी के साथ किशोरी के कमरे में गया और उसका मुंह दबाकर पास ही स्थित खंडहर में ले गया। किशोरी के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों फौजी और उसका साथ भाग निकले। बाद में किशोरी के चाचा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि फौजी को गिरफ्तार कर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। फौजी महाराष्ट्र में जीडी पर तैनात है। वह छुट्टी पर गांव आया था । थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले सूचना फौैजी के विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें