फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार सोलर प्लेट सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर गांव में सोलर प्लेट चोरी की घटना का खुलासा थाना पुलिस ने कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर में चार सोलर प्लेट चोरी होने के मामले में की गई तफ्तीश में पुलिस ने तीन बदमाशों को चोरी की चार सोलर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर में बीते 28 जून को चोरी हुई चार सोलर प्लेटों के मामले पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व क्षेत्राधिकारी संडीला चरन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सूरजपाल सिंह, सिपाही अशोक कुमार, ओंकार यादव, संतोष कुमार सिंह की टीम ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर घटवासा के जंगल में छिपा कर रखी गई सोलर लाइटों को तीन लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि तीनों उन्नाव जनपद के थाना क्षेत्र आसीवन के गढ़ी निवासी रोहित पुत्र कल्लू और आसीवन थाना के कुरसठ कस्बे के मोहल्ला सेखाना निवासी शादाब अली व शमशाद हैं। उन पर कछौना थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें