फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। एसपी के निर्देशन में चले अपराधी धरपकड़ अभियान में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया पकड़े गए लुटेरों ने बाइक, स्कूटी व मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


कोतवाल ने दलबल के साथ प्रताप नगर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम पंकज मौर्या निवासी ग्राम बहदीन थाना कछौना एवं महेंद्र और सुजती निवासी भवरापुर थाना पाली बताया।

तीनों संगठित रूप से अलग अलग क्षेत्रों में लूट एवं चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते थे इनके पास दो बाइक व एक स्कूटी सहित दो मोबाइल एवं दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि इन लोगों ने 15 मार्च 2016 को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र केे ग्राम खेरोकला निवासी विजय (30) पुत्र श्रीराम के साथ भी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


विजय उस रात करीब नौ बजे कोथावां से बाजार कर नहर पटरी के रास्ते से अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में बाबा आश्रम के थोड़ी दूर पहले उसे शौच लगी तो वह बाइक को नहर पटरी के किनारे चाबी लगी छोड़ कर शौच के लिए चला गया। उसी समय यह लुटेरे उसकी बाइक व झोला आठ हजार की नगदी एवं घरेलू सामान आदि लेकर चंपत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें