फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने पुल से छलांग लगाकर जान दी

Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
बांदा। वृद्ध ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी शंकरलाल कुशवाहा (70) पुत्र देवीदीन की जिला परिषद चौराहे में बिजली की दुकान है। सोमवार को सुबह भूरागढ़ गांव के पास केन नदी पुल के नीचे क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव मिला। परिजनों ने आकर शिनाख्त की। पुत्र कैलाश ने बताया कि कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रात को किसी समय दरवाजा खोलकर घर से निकल गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें