बैठक को संबोधित करते एसपी विपिन कुमार मिश्र।
- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि समाधान एवं थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता निस्तारण किया जाए और राजस्व संबंधी शिकायतों पर मौके पर जा रहे समाधान कराएं। जो भी फर्जी शिकायतें दर्ज कराते है उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लाउड स्पीकरों के संबंध में नोटिस जारी किए जाएं। एसडीएम व सीओ मिलकर सूची फोटो सहित तैयार करें। सर्दी को देखते हुए रात्रि गश्त में तेजी लाएं और अपराधियों पर शतप्रतिशत अंकुश लगाने का प्रयास किया जाए। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाए। विवेचनाएं लंबित हैं उनका समय से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही जिन घटनाओं को अनावरण नहीं हुआ है उनका जल्द से जल्द अनावरण किया जाए। रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए।