फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हुसैनगंज (फतेहपुर)। कई महीनों से मायके में रह रही विवाहिता ने गुरुवार को जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रक्षपाल की बेटी पिंकी देवी (25) की शादी बसोहनी गांव निवासी सुनील कुमार से हुई थी। कई महीनों से वह अपने मां पिता के साथ जमरावां गांव के एक भट्ठे में मजदूरी कर रही थी। मां सुनीता देवी ने बताया कि ईंट भट्ठे में वह लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सुबह नींद खुली तो बेटी नहीं थी। नित्य क्रिया के लिए जाना सोचकर काम में जुट गए। जंगल की तरफ से लौटे मजदूरों ने बेटी का शव बबूल पर लटका होने की खबर दी। वह भागकर मौके पर पहुंचे। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। इसी वजह से ससुरालीजनों ने चार माह पहले मायके भेज दिया था। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन खराब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें