संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांझगांव के पास नहर के किनारे एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए प्रयास भी किए। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांझगांव में सोमवार की दोपहर ग्रामीणाें ने नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका।
एएसपी वीसी दुबे और टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। उसके पीठ पर दो गहरी चोट के निशान व गले पर चोट के निशान मिले हैं। इस पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक बाइक खड़ी मिली। पुलिस बाइक को कब्जे में उसके स्वामी का पता लगाने में जुट गई है। इस मामले एएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी ।