फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरखनी ब्लाक सभागार से 50 कुर्सियां चोरी

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
चोरी के बाद गायब सामान दिखाता फर्म स्वामी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड भरखनी के कार्यालय में चोरों ने सभागार में रखी कुर्सियाें पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन कार्यालय खुलने पर कुर्सियां चोरी होने पर हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पाली थानाध्यक्ष को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


चोरों ने विकास खंड भरखनी के सभागार के अंदर पड़ी कुर्सियां पार कर दीं। विकास खंड भरखनी के सभागार में बीती छह अप्रैल को बैठक के बाद सभागार का ताला खुला रह गया। चोरों ने रात भर में 50 कुर्सियां पार कर दीं। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और सभागार का नजारा देखा तो हक्के बक्के रह गए।

सभागार में सिर्फ 10 कुर्सियां ही पड़ी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी। खंड विकास अधिकारी ने कार्यालय आकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को भी सूचित किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने पाली थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही सूचना जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें