फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ने छोटे भाइयों पर किया था चाकू से हमला

Sun, 26 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
knife - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पाली। हसनापुर गांव में शनिवार रात दोनों छोटे भाइयों पर बड़े भाई ने चाकुओं से हमला किया था। उधारी के 500 रुपये के लिए दोनों झगड़ रहे थे। बीच-बचाव में मामूली चोट लगने पर बड़ा भाई बौखला गया और घर से चाकू लाकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। पूरा परिवार घर से भाग निकला है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी माया सरन शर्मा के छह बेटे हैं। इनमें सुधीर (23), करुणा शंकर (18) और राम शंकर (15) दिल्ली में नौकरी करते हैं। तीन अन्य बेटे गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं। विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए तीनों पिछले सप्ताह ही दिल्ली से लौटे थे। होली का त्योहार मनाकर वापस जाने की तैयारी  कर रहे थे।

दिल्ली में राम शंकर ने करुणा से पांच सौ रुपये उधार लिए थे। उधारी मांगने पर शनिवार शाम पांच बजे दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। बड़े भाई सुधीर ने दोनों को डांटकर अलग किया और जानवरों को चारा डालने को कहा। किंतु दोनों फिर भिड़ गए। बीच बचाव करने पर सुधीर को मामूली रूप से चोट लग गए। इससे सुधीर बौखला गया। वह घर से चाकू ले आया और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे करुणा शंकर और राम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का लखनऊ में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंची थी लेकिन घर में ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछताछ कर पुलिस लौट गई थी। एसओ रणवीर सिंह यादव ने बताया कि माया शरण घर में ताला लगाकर भाग गया है। पड़ोसियों ने भाइयों के विवाद में चाकू मारने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें