फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

Sun, 11 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के परसपुर के मजरा बिजुलईखेड़ा में रास्ते के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया और बाद में कुल्हाड़ी का वार कर मार डाला गया । घटना से गांव में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के
विज्ञापन


विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक कश्यप ने बताया कि मृतक की भाभी शुक्रवार को गांव में चकरोड से निकल रही थी। इस पर पड़ोस के ही रहने वाले आरोपियों ने चकरोड को निजी बताते हुए रास्ते से आने जाने से मना किया। इस पर संतोष कश्यप (40) पुत्र जयराम ने विरोध किया तो विवाद

होने के साथ जमकर गाली गलौज हुआ। उस समय समझाकर मामला शांत करा दिया गया। अगले दिन शनिवार की शाम को संतोष का इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू हुआ तो आरोपियों ने पहले उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा और फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी । मृतक के छह पुत्र और दो पुत्री हैं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना
विज्ञापन


मिलने पर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संतोष शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। इसी को लेकर हुए विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें