पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र में दो घरों में डकैती और दो लोगोें की हत्या को लेकर इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का आक्रोश देख इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। ग्रामीणोें का कहना है कि पहली घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद रहे और वे दूसरे घर पर भी धावा बोल दिए।
घटना में दम तोड़ने वाली शेख सराय निवासी भूरी के भतीजे चांद खां ने बताया कि बदमाशों के हमले से उसकी चाची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वे लोग लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जिद करने पर उनके ही लोगों को लाकअप में डाल दिया गया। ऐसे में वे थाने में फंसे रहे और बदमाश पूर्व चेयरमैन के भाई के घर पर धावा बोल दिए। जिसमें ऋषिकांत की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोशित हो गए। नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे।
स्थित यहां तक पहुंच गई कि लोग थाना फूंकने जा रहे थे। तभी अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अफसर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का लिखित भरोसा दिया। समझा बुझाकर शांत कराया। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने ऋषिकांत पर चाकुओं से वार किया । उनके गले, कान के पीछे चाकू से वार किया गया था। उनका एक कान भी कटा हुआ था। जबकि भूरी के सिर पर डंडे से वार करने से गहरे चोट हुए और उसकी मौत हो गई।
अपमानित होने से फूटा गुस्सा
पहले तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थानाध्यक्ष का घेराव कर नारेबाजी की किसी तरह अपना दामन बचा जब थानाध्यक्ष थाने पर पहुंचे तो भीड़ में उन्हे थाने तक खदेड़ा व पाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। तब तक सूचना पाकर सर्किल की पुलिस, दो सेक् शन पीएसी, हरपालपुर, शाहाबाद, हरियावां आदि के सीओ, एएसपी पूर्वी व पश्चिमी थाने पहुंच किसी तरह स्थित पर काबू पाया व पाली चेयरमैन रिजवान खां व बाबू खां के हस्तक्षेप पर किसी तरह पब्लिक मानने को तैयार हुई।
19 थानाध्यक्ष, सात सीओ और दो कंपनी पीएससी है तैनात
हरदोई। पाली में घटना को देखते हुए जिले के 19 थाना प्रभारियों को पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी सीओ को भी लगाया गया है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात है। इसके अलावा दोनों अपर पुलिस अधीक्षक नगर में कैंप कर रहे है। इसके अलावा डीआईजी व एसपी भी क्षेत्र में मौजूद है।
देहात कोतवाली में भी पड़ी थी डकैती
हरदोई। जिले में इससे पूर्व देहात कोतवाली के आशा गांव में एक घर में डकैतों ने हमला बोल कर गृह स्वामी की हत्या कर हजारों रुपये लुट लिए थे। इस घटना में गृह स्वामी की पत्नी व बहू को भी लूटेरे को मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने उसक घटना का आनावरण कर दिया था। जिस पर भी लोगों को संदेह था।