फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छोटी-बड़ी 10 वारदात का खुलासा

Fri, 21 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चोरियों का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीओ सिटी ममता कुरील। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई 10 छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया। बताया कि शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात माल का बंटवारा करते समय गिरोह की महिला सदस्य समेत चार को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात शहर केातवाली पुलिस ने रद्देपुरवा रोड के किनारे स्थित आम के बाग से  अरुआ थाना हरियावां   निवासी सर्वेश कुशवाहा, झबरापुर शहर कोतवाली निवासी रामस्वरूप शर्मा, बढैयनपुरवा निवासी राशिद और सुधा शर्मा को गिरफ्तार किया था।

मौके से करीब 250 ग्राम सोने के गहने और एक किलो 150 ग्राम चांदी के गहने समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ था। बताया कि  पूछताछ के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी संध्यादेवी, शशिकांत पांडेय, प्रमोद पांडेय, छविनंदन शर्मा, सुमन कश्यप, अरविंद कुमार, उदयवीर सिंह, भगवानदीन, दुर्गेश कुमार और देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी राघवेंद्र के घरों से रुपये, गहने व सामान चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कोतवाल भगवान सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। सर्वेश कुशवाहा गिरोह का सरगना है। वह प्रेमिका सुधा शर्मा के साथ रहता था। कई वारदात में सुधा ही शहर में घूमकर रेकी करती थी।

इसके आधार पर गिरोह के सदस्य चिह्नित किए गए मकान पहुंचकर वारदात को अंजाम देेते थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों क ो कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर सीओ सिटी ममता कुरील मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें