फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर मजदूरों से दस हजार रुपये लूटे

Sat, 20 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बदमाशों के हमले से घायल मजदूर रामनाथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के उवैसपुर गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर दो मजदूरों से दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने फायरिंग भी की, ग्रामीण के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। मजदूर लखनऊ से काम करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी रामनाथ (38) लखनऊ मजदूरी करने गया था। साथ में थाना क्षेत्र के बरबटापुर निवासी रामकृपाल भी गया था। गुरुवार क ो दोनों रोडवेज से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे वल्लीपुर उतर कर पैदल अपने गांव जा रहे थे।

उवैसपुर गांव के करीब पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने मजदूरों को मारपीट कर उनके पास से रुपये लूट लिए। रामनाथ के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर उवैसपुर के ग्रामीण मदद को पहुंचे। ग्रामीणों को देख बदमाशों ने भागने की प्रयास किया। कुछ दूर भागने के बाद बदमाशों की एक बाइक बंद हो गई। ग्रामीणों को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायरिंग चालू कर दी। 

बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर एसओ राकेश सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायल रामनाथ को सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों के आने पर भागते समय बदमाश सुरसा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

शुक्रवार को रामनाथ की तहरीर पर सुरसा थाने में पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद बाइक बघौली के केशवान गांव निवासी युवक की है। कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें