फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से किशोर की मौत, छह घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
body
विज्ञापन
कछौना-गौसगंज मार्ग पर टेंपो पलटने से एक किशोर की मौत हो गई और छह किशोर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया है। सोमवार दोपहर एक टेंपो पर सवार होकर नौ बच्चे शारदा नहर में नहाने जा रहे थे। गौसगंज मार्ग पर नहर के पहले टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार नटपुरवा कछौना निवासी राजू (13) पुत्र स्व. बिरजू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं इसी गांव के रीतेश(12) पुत्र विनोद, अंकित (14) पुत्र लल्ला,  सिद्ध (13) पुत्र जसपाल, बल्लू  (16) पुत्र फूदकू,  विनम्र (13) पुत्र केला और सोडली (12) पुत्र मनोज घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, गंभीर हालत होने से सोडली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

राजू के पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था। राजू नानी के यहां रहता था। थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि आसपास जानकारी करने पर पता लगा  कि यह सभी बच्चे टेंपो के दोनों तरफ लटके हुए थे। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया। घटना के बाद से टेंपो चालक फरार हो गया उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें