हरदोई। जेठानी वाच हाउस, रमन मेडिकल स्टोर और त्रिलोकी वस्त्रालय में हुई चोरियों के खुलासे की जिम्मेदारी एसपी ने एसटीएफ को सौंप दी है।
14 मई को जेठानी वाच एंड इलेक्ट्रानिक्स में सेंध लगाकर चोरी हुई थी। इसके चौदह दिन बाद रमन मेडिकल स्टोर और त्रिलोकी वस्त्रालय में भी नकब लगाकर चोरी हुई थी। तीनों ही वारदात करने का तरीका एक जैसा था। इससे पुलिस तीनों वारदात में एक ही गैंग का हाथ मान रही है।
रमन मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों के फुटेज कैद हो गए थे। पुलिस कैमरे में कैद चोरों को बाहर का मान रही है। पुलिस का कहना है कि रमन मेडिकल स्टोर में पांच चोर शामिल होने के संकेत हैं। इसमें एक शहर का है, लेकिन वह भी बाहर है। इससे ट्रेस नहीं हो पा रहा है। तीनों ही चोरियों का खुलासा कोतवाली पुलिस को सौंपा गया था। ढाई महीने बाद भी जब कोतवाली पुलिस कैमरे में कैद चोरों तक पहुंच नहीं पाई तक एसपी उमेश कुमार सिंह ने खुलासे की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंप दी है।