फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्टेनो की आंख में झोंकी मिर्च

Sun, 08 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
घायल स्टेनो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बीएसए दफ्तर के गेट के सामने शनिवार को स्टेनो और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में मारपीट हो गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्टेनो की आंख में मिर्च झोंक दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 151 के तहत चालान कर दिया। प्रभारी बीएसए आरपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शकायती-पत्र्ा मले हैं। बीएसए के आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग 11 बजे बीएसए दफ्तर के गेट के सामने बीएसए स्टेनो राधाकृष्ण वर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेश यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। नरेश का आरोप था कि वह दफ्तर के गेट के सामने खड़ा था। इसी बीच रंजिशन स्टेनो ने उसको बाइक से टक्कर मार दी, जबकि स्टेनो का आरोप था कि नरेश पूर्व में ही गेट पर घात लगाकर बैठा था। उसके गेट के पास पहुंचते ही उसकी आंखों में मिर्च फेंक कर उसको पीट दिया। दोनों को आपस में मारपीट करते देख दफ्तर के अंदर मौजूद अधिकारियाें और कर्मचारियों ने दोनों को अलग किया।

विभागीय लोगों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेश पाल सिंह दफ्तर में ही तैनात था। तत्कालीन बीएसए ने उसका अन्य ब्लाक में तबादला कर दिया था। वहां पर कार्य ग्रहण न करने पर बीएसए ने वेतन रोकने की कार्रवाई की थी। इसी बात से नरेश पाल और स्टेनो के बीच खुन्नस होने की चर्चा है। तत्कालीन बीएसए के तबादला के दूसरे दिन ही दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने बताया कि इनकी जमानत की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें