फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री के घर पकड़ा जुआ का अड्डा

Wed, 01 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के पिहानी चुंगी मोहल्ला निवासी सपा नेत्री शैल सिंह के घर पर मंगलवार को पुलिस ने जुए का अड्डा पकड़ा। पुलिस ने जुआ खेलते 21 लोगों को दबोच कर एक लाख से अधिक रुपये, साइकिलें, बाइक, कार और मोबाइल बरामद किए। जुआरियों में दो कन्नौज जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पिहानी चुंगी मोहल्ला स्थित लाल कोठी में सपा नेत्री और नामित सभासद शैल सिंह रहती हैं। इस मकान में जुए का अड्डा चलने की सूचना पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मकान के एक हिस्से से जुआ खेल रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र सिंह निवासी रानी साहिबा हास्पिटल के पीछे, असलम पुत्र अमजद अली मोहल्ला गिप्सन गंज, कामिल पुत्र शरीफ निवासी न्यू सिविल लाइन, हिमांशु गुप्ता निवासी मोहल्ला आवास विकास, रिषीकांत निवासी भट्ठा पुरवा, दीपक गुप्ता निवासी मोहल्ला रेलवेगंज, राजेश निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, कृष्ण निवासी मोहल्ला निहानी चुंगी, रियाजुल निवासी नुमाइश पुरवा, राजीव कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला नानकचंद आजाद नगर को दबोचा।

इसके अलावा इसके अलावा कोतवाली देहात के अब्दुलपुरवा निवासी सिद्धपाल, अनमोल, आकाश निवासी अब्दुलपुरवा, कछौना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी नरेंद्र कुमार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्ता जमाल निवासी चांद मियां, लोनार थाना क्षेत्र के नेवरादेव निवासी अल्केश कुमार उर्फ अखिलेश, सुरसा थाना क्षेत्र के गांव सुरसा निवासी राज किशोर, अभिषेक निवासी दौलतपुर के अलावा कल्लू निवासी अड़गांपुर कोतवाली कन्नौज, यासीन निवासी मोहल्ला सुल्तानपीर हाजीगंज कन्नौज, मोनू सिंह निवासी मोहल्ला बाजार कन्नौज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी रामलाल राय ने बताया कि पुलिस ने मौके से 118410 रुपये, एक सेंट्रो कार, 14 बाइकें, 2 साइकिलें, 20 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें