फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे बहू से प्रताड़ित अधेड़ ने लगाई फांसी

Thu, 12 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : logo
विज्ञापन
कछौना(हरदोई)। बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के समसापुर गांव निवासी लालता अपने तीन पुत्रों प्रकाश, हरिकेश व प्रवेश के साथ रहता था।
विज्ञापन


लालता के अनुसार उसका बड़ा पुत्र प्रकाश,उसकी पत्नी और ससुर मेवा निवासी गौसगंज ने किसी बात को लेकर चार दिन पहले उसे घर में मारापीटा था। जिसकी लिखित शिकायत उसने थाने में दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार की सुबह फिर उन लोगों ने उसे जमकर पीटा। इस घटना से दुखी होकर लालता ने रस्सी से घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली।

पिता को लटका देख उसका छोटा पुत्र प्रवेश (8) जोर से चिल्लाने लगा। जिससे पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में उसे रस्सी से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती लालता बार-बार यही  कह रहा है कि अगर पुलिस ने उसके लड़के पर कोई कार्रवाई की होती तो उसे फांसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कोतवाल रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें