फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई ने भाजपा नेता के भाई को मारा तमाचा,

Sat, 11 Nov 2017 10:47 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
एसआई और भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग के दौरान शनिवार रात शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक ने भाजपा के नगर महामंत्री के भाई को कथित तौर पर तमाचा मार दिया। नगर महामंत्री मौके पर पहुंचे तो उपनिरीक्षक ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित तमाम भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया और उपनिरीक्षक को हटाने की मांग की। देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन

सिनेमा चौराहा पर शनिवार रात करीब 8: 15 बजे शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक राहुल कुमार वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच बाइक से पहुंचे भाजपा नगर महामंत्री जीत सिंह के भाई बबलू सिंह व उनके साथी मोनू भारती को उन्होंने रोककर कागजात मांगे। आरोप है कि मोनू भारती ने बबलू का परिचय दिया। इस बीच उपनिरीक्षक ने बबलू को तमाचा मार दिया। बाइक की चाभी खींचने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। बबलू की सूचना पर जीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उपनिरीक्षक राहुल ने जीत सिंह को भी काफी बुरा भला कहा। इस बीच उधर से निकले भाजपा के जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत वहां रुक गए। उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन उपनिरीक्षक ने नहीं सुनी। इस पर महामंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को घटना की जानकारी दी। कुछ ही  देर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, निकाय चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए गोविंद पांडेय आदि भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह को भी दी गई। भाजपा नेताओं की मौके पर संबंधित उपनिरीक्षक से तीखी नोकझोंक हुई और उसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे और वहां हंगामा होने लगा। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाल से भाजपा नेता वार्ता कर रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें