फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव मार्ग पर स्कूटी सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के पहाड़पुर निवासी सुभाष दुबे (50) पुत्र आत्माराम की रिश्तेदारी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतौथा में है। भांजी के पति नन्हें के साथ सुभाष को 26 मई को तीर्थयात्रा पर रामेश्वरम जाना था। इसके लिए वह सोमवार देर शाम स्कूटी से मैनपुरी से सतौथा जा रहे थे। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनके पास मिले मोबाइल फोन में आखिरी नंबर नन्हें का डायल था। पुलिस ने इसी नंबर पर सूचना दी, तो रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें