फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान, खाली मकान से लाखों की चोरी

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई। चोरों ने देहात कोतवाली के महोलिया शिवपार में सराफ की दुकान क ा शटर खोलकर लाखों के  सोने-चांदी के गहने समेट लिए। जबकि शहर क ोतवाली क्षेत्र के सइयापुर में बंद मकान के  गेट का ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान चुरा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी सुशील गुप्ता की हरदोई-सीतापुर रोड पर सराफ की दुकान है। गुरुवार को करीब सात बजे वह दुकान का शटर गिराकर ताला बंद करके गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दुकान क ी तरफ से निक ल रहे मोहल्ला वासियों ने दुकान के शटर नीचे से उठा देखा।

जिसकी जानकारी सुशील गुप्ता को दी। दुकान पर पहुंचे सुशील की सूचना पर क ोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि चोर शटर को लोहे की राड से नीचे से उठाकर अंदर घुसे थे। दुकान से ढाई किलो चांदी के गहने, दो तोला सोने के गहने व तीन हजार रुपये समेट ले गए हैं। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि दुकान के बाहरी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पहचान कैद हुई है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल चालू की गई है। इधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला सइयापुरवा अशर्फीलाल के मोहल्ले में ही दो मकान हैं। गुरुवार की रात वह पत्नी रेनू के साथ मकान में ताला डालकर दूसरे मकान पर सोने गए थे।

शुक्रवार सुबह मकान पहुंचे तो दरवाजे के ताला टूटे थे और कमरे के अंदर बक्से में रखे सोने व चांदी के गहने और सामान चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल कमलेश नारायण ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें