फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी

Tue, 18 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भैनामऊ गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी है। ग्रामीण को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया है। ग्रामीण ने अपने पत्नी के रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम भैनामऊ निवासी रहमान (60) पुत्र हजारी ने बताया कि वह हरदोई कचहरी गया था। शाम को लगभग साढ़े छह बजे गांव के उत्तर रजबहा तक पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं पहले से मौजूद तीन युवक बाइक सवार सामने से निकले और उससे रुकने को कहा। उन लोगों के हाथ में तमंचा को देखकर वह भागा तो उन्होंने फायर कर दिया। उसके बाएं कंधे के पास व दाहिने हाथ में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे गांव के लोग दौड़े तो तीनों बाइक सवार भाग निकले। घायल ग्रामीण ने बताया कि उनके हमलावरों को पहचान लिया है।

हमलावर उसकी पत्नी के रिश्तेदार हैं। उसने थाने में तहरीर दी है। ग्रामीण कहना है कि उसकी पत्नी खतूना ने  पांच वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसकी रिपोर्ट मायके वालों ने दर्ज करायी थी। आरोपी युवक पत्नी के रिश्तेदार हैं और वे उससे रंजिश मानते हैं। थानेदार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें