बिजनौर में बैराज मार्ग पर एसएसआई धर्मपाल सिंह, दरोगा राजेश कांबोज पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। कान्हा फार्म के निकट दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने टोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास सक एक तमंचा, चाकू व बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बदमाश कोई बड़ी लूट करने वाले थे। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक पकड़े गए बदमाश डेढ़ साल पहले मंडावर क्षेत्र में मंत्री चितरंजन स्वरूप के मुंशी से हुई लूट में भी शामिल थे। वहीं बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी रईस के घर रविवार रात चोर घर में घुस आए और चीनी की सात बोरी, रिफाइंड के दस कनस्तर, बतीसे की पांच पेटी व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर वाहन अपने साथ लाए थे।