फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों की खातिर रिक्शा चालक ने की हत्या

Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

या
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के लालापुरवा के बाग में मिले युवक की हत्या पैसे के लालच में एक रिक्शा चालक ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी ने घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में देहात कोतवाली क्षेत्र के लालापुरवा में की गई युवक की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के लालापुरवा निवासी अब्दुल बहाव के ग्राम बोदिलपुरवा में आम के बाग में एक युवक का शव 26 मार्च को मिला था। इसकी सूचना महोलिया शिवपार निवासी संजय ने दी थी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस पर उसका पोस्टमार्टम कराके अंतिम संस्कार करा दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि मामले में लालापुरवा निवासी सुरेंद्र पुत्र छंगा का नाम प्रकाश में आया था। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गई । पुलिस ने उसको शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने रेलवे स्टेशन के पास से उस युवक को रिक्शे में बिठाया था। वह नशें में था। वह उसको बाग में ले गया उसके पास से पैसे निकालने लगा। उसने विरोध किया तो उसने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के पास से छह हजार रुपये मिले। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और आरोपी के पास से 2040 रुपये बरामद किए है। पूछताछ में रिक्शा चालक ने जानकारी दी कि  युवक के पास एक सफेदा झोला था, जिसमें कपड़े थे, जिसको उसने जला दिया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञांनजय मिश्र, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, देहात कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र आदि टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
साथ बैठ कर पी थी शराब
हरदोई। आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि युवक ने स्टेशन पर उसके रिक्शे पर बैठने के बाद शराब के ठेेके के विषय में पूछा। जिस पर वह उसे ठेके पर ले गया और उसने शराब खरीदी। फिर दोनों ने लोगों ने साथ बैठ कर पी। उसने बताया कि युवक का कहना था कि वह मियापुर से बिहार जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें