फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में व्यापारी पर झोंका फायर

Sun, 24 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
कछौना। रंजिश में दबंग ने शनिवार सुबह दुकान पर बैठे व्यापारी पर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने से व्यापारी की जान बच गई। हमलावर दूसरा कारतूस लोड कर रहा था इसी बीच अन्य व्यापारी पहुंच गए। इससे वह तमंचा और बाइक छोड़कर भाग गया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कछौना निवासी रामेंद्र सिंह की कसबे में ही इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शनिवार सुबह रामेंद्र दुकान पर बैठे थे। इस बीच वीरेंद्र शुक्ल दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और रामेंद्र से गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर रामेंद्र पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर दूसरा कारतूस लोड करने लगा। इसी बीच आसपास के व्यापारी पहुंच गए। इस पर हमलावर बाइक और तमंचा छोड़कर भाग निकला। हमले से आक्रोशित व्यापारी और बड़ी संख्या में कसबे के लोग थाने पहुंच गए।

थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को समझाया। व्यापारी रामेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र शुक्ल, रिंकू और कल्लू के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और रिंकू व कल्लू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें