फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में छापामारी, 12 संदिग्धों को उठाया

Wed, 08 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कतवाली शहर के लॉकअप में बंद संदिग्ध। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ के ठाकुरगंज के एक घर में छिपे आतंकी और एटीएस की मुठभेड़ के बाद पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने देर शाम से जिले भर में  छापामार कार्रवाई शुरू की। छापामार कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक होटल व रेस्त्रां खंगाले गए जिसमें पुलिस ने संदेह के आधार पर 12 संदिग्ध लोगों ने गिरफ्त मेें ले लिया। कोतवाली शहर में उन्हे रखकर पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को ठाकुरगंज के एक घर में आतंकी मिलने व एटीएस के माध्यम से आपरेशन चलाए जाने एवं कानपुर में भी एक आतंकवादी मिलने की सूचनाओं के बाद जिले के पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने वायरलेय के माध्यम से सभी थनाध्यक्षों को एलर्ट होने के निर्देश दे दिए। उधर तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में हाईएलर्ट घोषित करते ही जिले के पुलिस अधिकारियों ने टोली बनाकर छापामार कार्रवाई करनी शुरू कर दी।   अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने गंगा जमुना, राजस्थान गेस्ट हाउस व मृगनयनी सहित एक दर्जन होटलों में छापामार कार्रवाई की। होटलों में ठहरे लोगों की वहां रजिस्टरों में दर्ज नामों व उनके पता से मिलान किया। रेलवेगंज स्थित राजस्थान गेस्ट हाउस में 11 लोग जिन्होेंने खुद को मेरठ व मुजफफर नगर का बताया।
विज्ञापन
  उन्होंने खुद के पिता का जो नाम बताया कि कई लोगों के रजिस्टर पर दर्ज नामों से मेल नहीं खाए जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को शक हुआ और संदेह के आधार पर इन 11 लोगाें को कोतवाली ले जाया गया। इसके अलावा मृगनयनी होटल में सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान की टीम ने भी छापेमारी की। वहां पर एक युवक संदिग्ध मिला। उसने अपना नाम प्रमोद गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता बताया। यह भी बताया कि वह दिल्ली में काम करता है और चंदौली के ग्राम सराय रसूलपुर थाना बलुआ का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काम वह दिल्ली में करता है और रहने वाला चंदौली का है तो फिर इस शहर में वह किस उद्देश्य से रुका है। 

ये पकड़े गए संदिग्ध 12 लोग
1. मोहम्मद शोएब पुत्र नौशाद निवासी महलका थाना तालावाड़ा मेरठ 
2. मोहम्मद ओसाब पुत्र अमीर अहमद निवासी सड़ला, बबीना मेरठ
3. मोहम्मद शाकिब पुत्र अमीर अहमद निवासी सड़ला बबीना मेरठ
4. अयूब पुत्र मोवीन निवासी सड़ला बबीना मेरठ
5. इरशाद पुत्र कययाज निवासी सड़ला बबीना मेरठ
6. उमर पुत्र यासीन निवासी ग्राम संभलखेड़ा मीरपुर मुजफ्फरनगर
7. आलम पुत्र कल्लू निवासी ग्राम संभलखेड़ा मीरपुरमुजफ्फनगर
8. मो. नाजिम पुत्र इरशाद निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
9. सालिम खां पुत्र इरशाद निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
10. हुमायु पुत्र शरफराज निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
11. अमीर खां पुत्र सुलेमान निवासी लावड़ा मेरठ 
12. प्रमोद गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बलुआ जिला चंदौली

मैनेजर भी गिरफतार
हरदोई। राजस्थान गेस्ट हाउस के मैनेजर सुधीर कुमार पुत्र गंगा राम निवासी ललुआमऊ को भी पुलिस  ने गिरफ्तार कर कोतवाली शहर में लाकअप में रखा है। 


27 फरवरी से ठहरें हैं संदिग्ध
हरदोई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि राजस्थान गेस्ट हाउस से जिन 11 संदिग्ध को उठाया गया है वह 27 फरवरी से यहां रूके हैं और साड़ी आदि बेंचने का काम करना बता रहे हैं। फिलहाल उनके जिले के थानों में उनकी पूछताछ करने के लिए जानकारी दी गई है। वहां से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें