फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने पंचायत चुनावों को लेकर शराब के अवैध निर्माण व बिक्री को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच रविवार की देर शाम खुद दलबल के साथ कछौना क्षेत्र में छापा मारा । इस दौरान भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। छापेमारी से कछौना क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार की देर शाम कछौना क्षेत्र में छापेमारी की। छापे के दौरान समसपुर में आठ हजार क्विंटल लहन और दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण

बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस टीम ने कस्बा के नटपुरवा में छापा मारा। टीम का देर रात तक क्षेत्र में छापेमारी का सिलसिला जारी है। पुलिस टीम के छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी का नेतृत्व खुद एसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें