फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद पर महिला ने फंदे पर लटक कर जान दी

Thu, 11 Jan 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ हुए विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मायके पक्ष दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन


 देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी पूजा (22) पत्नी पंकज ने गुरुवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला का मायका बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अटियाई में है। उसके परिवार के सदस्य हरियाणा प्रांत में रह रहे हैं। उनको सूचना दी गई है। वह दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे महिला का पति के साथ दो पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें