फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में युवक ने दिनदहाड़े महिला से 10,000रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में युवक ने महिला से 10,000 रुपये लूटे
विज्ञापन

-गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आयी थी सलाई निवासी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में नकदी निकाल रही महिला से युवक ने दस हजार रुपये लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर युवक रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलाई निवासी महिला तमन्ना पत्नी अली मुर्तजा बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के एटीएम से नकदी निकालने आई थी। एटीएम के अंदर उसके साथ एक युवक भी घुस गया। महिला द्वारा रुपये निकलने के तुरंत बाद युवक ने रुपये को अपना बताते हुए लूट लिया। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती युवक तेजी से एटीएम से बाहर निकल गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से युवक की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें