संडीला। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात संडीला बांगरमऊ रोड पर कसबा के लोगों ने गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 70 गोवंश बरामद हुए, जिसमें से पांच मृत मिले । ट्रक का चालक और अन्य लोग भाग गए। सूचना पर पहुंचे क ोतवाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ रोड पर गुरुवार रात करीब दस बजे ट्रक में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। ट्रक कस्बा से गुजर रहा था। इस दौरान आस-पास के लोगों को ट्रक से गोवंश के चिल्लाने की आवाजें सुनाई थी।
इस पर लोगों ने ट्रक को रुकवाया। ट्रक के रुकते ही चालक और अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। लोगों की सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंची। इस दौरान सूचना पर कोतवाल उमाशंकर उत्तम पहुंचे और ट्रक का तिरपाल खुलवाया।
ट्रक से 70 गोवंश बरामद हुए, जिनमें से पांच की मौत हो गई थी। शुक्रवार को गोवंश आस-पास के ग्रामीणों को सौंप दिए गए। क ोतवाल ने बताया कि गोवंश गोकशी के लिए ले जाए जा रहे थे। बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।