फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला विवाहिता का शव

Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर में विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। सीओ हरियावां और पिहानी कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में देवर के साथ प्रेम प्रसंग और घरेलू कलह के कारण जहर खाने की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से सलफास की डिब्बी भी मिली है। वहीं मृतका के भाई ने पति सहित पांच ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

ग्राम मनिकापुर निवासी विनय की पत्नी गुड़िया (30) की संदिग्ध हालात में रविवार को मौत हो गई। रविवार सुबह गुड़िया के ससुर मुन्ना सिंह उसे बुलाने गए तो उसका शव देखकर दंग रह गए। सीओ हरियावां ममता कुरील और पिहानी के प्रभारी कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला मौके पर पहुंचे। मुन्ना सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा पुत्र विनय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। गुड़िया और विनय का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के चार साल बाद गुड़िया ने शाहजहांपुर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिनकी मौत कुछ ही देर बाद हो गई थी। तीन वर्ष पूर्व गुड़िया ने एक बच्ची को जन्म दिया। गांव स्थित घर में गुड़िया, मुन्ना सिंह और बच्ची रहती थी। घटना की जानकारी पर गुड़िया का भाई लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर के ग्राम लौहकाई निवासी राजू सिंह भी पहुंच गया। उसने बहनोई विनय सिंह, उसके भाई विनीत सिंह, पिता मुन्ना सिंह, विनीत की पत्नी बबिता और रोशन के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
 वहीं पुलिस के अनुसार गुड़िया का प्रेम प्रसंग उसके विवाहित देवर विनीत के साथ चल रहा था। इसको लेकर आए दिन ससुर और बहू के बीच झगड़ा होता था। मुन्ना सिंह ने स्थिति संभालने के लिए विनीत की शादी आठ वर्ष पूर्व ही कर दी थी। विनीत को पड़ोस का घर रहने के लिए दे दिया था। इसके बाद भी देवर-भाभी का प्रेम प्रसंग चलता रहा। विनीत और बबिता में भी आए दिन विवाद होता था। दो सप्ताह पहले ये मामला ज्यादा तूल पकड़ गया था। नाराज होकर बबिता मायके लखीमपुर खीरी के पसिगवंा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलालपुर चली गई थी। तब से वह वहीं हैं। इस घटना के बाद विनीत ने भाभी गुड़िया से बात करनी बंद कर दी थी। इस पर भी गुड़िया खासी परेशान थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें