फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सर्पदंश से,रहस्यमय हालात में मरी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सर्पदंश से, रहस्यमय हालात में मरी छात्रा
विज्ञापन


कप्तानगंज/वाल्टरगंज।
अलग-अलग घटनाओं में महिला और छात्रा की रविवार को मौत हो गई। खरहरा जब्ती वाल्टरगंज की रहने वाली 17 वर्षीय सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि कप्तानगंज के जसईपुर में सर्पदंश से 50 वर्षीय इंद्रावती की मौत हो गई।
खरहरा जब्ती के स्वर्गीय पारस नाथ की 17 वर्षीय पुत्री सीमा रविवार शाम अपनी बहन और अन्य महिलाओं के साथ गांव के बाहर टहलने निकली। साथ गई बहन का कहना है कि अचानक चक्कर आने से वह बेहोश हो गई। आस-पास मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर तमाम लोग जुटे। किसी ने समीप के एक निजी चिकित्सक को बुलाया लेकिन पहुंचने से पहले मौत हो गई। मां किसलावती, बहन रीमा, 13 वर्षीय संजय पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कप्तानगंज क्षेत्र के जसईपुर के रामकरन प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी इन्द्रावती रविवार शाम चार बजे पुत्री के साथ खेत में जा रही थी। रास्ते में उनका पैर किसी सांप पर पड़ गया। सांप ने उन्हें डंस लिया। बेटी के चिल्लाने पर आस पास के लोग दौड़े। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन्द्रावती के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें