फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर लाल निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार शाम उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। पिता ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

ग्राम रमापुर निवासी रामप्यारी (28) के पिता रामपाल निवासी ग्राम सेमरा पुरसौली थाना अरव ने बताया कि बेटी  की शादी पांच साल पहले छोटेलाल से की थी। छोटेलाल शराब व जुए का आदी है। शादी के बाद से वह रामप्यारी के साथ मारपीट करने लगा था। उसने छोटेलाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें