फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र बेगमपुर निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज गांव निवासी मूलचंद्र की पुत्री मीना की शादी कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी राहुल से करीब एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद पति उसे लेकर दिल्ली चला गया। कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा। आरोप है फिर पति राहुल उसे लेकर गौसगंज आया और कम दहेज के चलते मारपीटकर घर से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके चली आ गई। कुछ दिनों बाद दोनों में समझौता हो गया। आरोप है कि दो-चार दिन के बाद फिर उसके पति ने शराब के नशे में लाठी डंडों से पीटा।

मोटर साइकिल व टीवी तोड़ डाली। सास रामश्री, ससुर जीतबहादुर, जेठ गिरीश और मुकेश, मुकेश की पत्नी, उसके देवर मुन्ना, प्रदीप, शुभम् व ननद आदि पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़िता की गुहार पर सीओ ने थाना इंचार्ज कासिमपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ के आदेश पर पति समेत नौ ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें