फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज का जेई घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट में पकड़ा ‌रिश्वतखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के अवर अभियंता को विजिलेंस की टीम ने बुधवार को 60 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जबकि मामले के दूसरे आरोपी संस्थान के कुलसचिव से पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि कुलसचिव ने संस्थान के पानी सप्लायर से उसके बकाए धनराशि के भुगतान के एवज में 10 फीसदी रिश्वत मांगी थी और रकम जेई को सौंपने को कहा था।
विज्ञापन


सप्लायर ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जेई को रिश्वत लेते पकड़ लिया। द्वाराहाट निवासी केशवदत्त कांडपाल बीसीटीकेआईटी में निजी टैंकरों से पानी सप्लाई करते हैं। संस्थान पर केशव दत्त का 5.20 लाख रुपये का बकाया था। इसमें से 80 फीसदी धनराशि केशवदत्त को भुगतान हो चुकी थी। शेष धनराशि के भुगतान के एवज में संस्थान के कुलसचिव सीके सोनी 10 फीसदी कमीशन 60 हजार की मांग रहे थे।

रिश्वत की यह धनराशि संस्थान के जेई बृजेश कुमार सिंह को सौंपने को कहा गया था। केशव दत्त ने छह मार्च को विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी। विजिलेंस एसपी डा. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह केशवदत्त को 60 हजार की रकम दी गई।
विज्ञापन


केशव दत्त के साथ विजिलेंस टीम का सिपाही बतौर रिश्तेदार बनकर जेई के घर पहुंचे। जैसे ही केशवदत्त ने जेई को रकम सौंपी विजिलेंस टीम ने जेई को गिरफ्तार रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।  विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर केवलानंद, ट्रैप इंचार्ज अरविंद डंगवाल, कांस्टेबल नगेंद्र शाह, मोहम्मद इसरार नबी, राजेंद्र गोस्वामी, जगदीश, और द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अजय शाह शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें