फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को स्टेशन पर छोड़ भाग गया पति

Sun, 21 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  हरदोई रेलवे स्टेशन पर रविवार को गर्भवती पत्नी को छोड़कर युवक भाग गया। युवती को रोता देख यात्रियों ने पूछताछ के बाद उसे महिला थाने पहुंचाया। पुलिस ने फोन पर महिला के पिता को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में निवासी गर्भवती महिला रविवार को करीब 10 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पर बैठी रो रही थी। महिला को रोता देख मुसाफिरों की भीड़ जुट गई। महिला ने बताया कि पति जालंधर चलने की बात क हकर घर से ले आया था।

स्टेशन पर टिकट लेने की बात कहकर उसे बिठा दिया था। काफी इंतजार के बाद भी जब पति नहीं आया, तो खोजबीन शुरू की। उसका सुराग नहीं लगा। महिला के पास मोबाइल नहीं था। उसने मुसाफिर से पति का नंबर मिलवाया तो स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


एक यात्री ने उसे महिला थाने पहुंचा दिया। जहां पर पूछताछ में उसने बताया कि उसका मायका पंजाब के जालंधर में है। करीब दो साल पहले पति जालंधर में मजदूरी करने गया था। जहां पर उसके संपर्क में आया था। महिला ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ युवक से कोर्ट मैरिज की थी।

इसके बाद ससुराल चली आई थी। एसओ कनकलता दुबे ने बताया कि महिला के पिता से फोन पर संपर्क हुआ था। पिता और भाई को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें