फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी के खून से होगा सत्येंद्र की शर्ट पर मिले खून का मिलान

Sat, 31 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
खून - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में अब सत्येंद्र की शर्ट पर मिले खून का मिलान हिमांशी के खून से कराया जाएगा। पुलिस ने घटना स्थल से लिए गए खून के नमून जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के बहोरनपुर में हुए दोहरे हत्याक ांड में पुलिस ने घटना के दिन मृतक सत्येंद्र की शर्ट पर मिले खून के छीटों और हिमांशी के खून के नमूने लिए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस अब दोनों के खून के नमूनों का मिलान कराएगी। पुलिस ने दोनों के खून के नमूने जांच के लिए लखनऊ के  विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट हत्याकांड से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में कारगर साबित हो सकती है।  जांच रिपोर्ट में यदि शर्ट पर मिले खून के नमूने हिमांशी के  खून के नमूने से अलग मिलता है।

इससे यह तय हो जाएगा कि सत्येद्रं ने आत्महत्या नहीं की बल्कि किसी तीसरे ने ही दोनों की हत्या की है। उसी के खून के छीटे सत्येंद्र की शर्ट पर पड़े होंगे।

शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी हिमांशी उर्फ शीनू श्रीवास्तव (25) और बहोरनपुर गांव के सत्येंद्र उर्फ सुधीर कुशवाहा  (35) न्यौरादेव गांव स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में नौकरी करते थे।

तीन दिसंबर को सुबह दोनों के शव बहोरनपुरवा गांव में मिले थे। हिमांशी का शव सतेंद्र कुशवाहा के मकान के नीचे मिला था जबकि सत्येंद्र कुछ दूर खेतों पर फांसी पर लटका मिला था। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि रिपोर्ट दोनों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें