फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर का ताला तोड़कर सामान चोरी

Sat, 02 Dec 2017 11:44 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार रात चोरों ने फाइलेरिया नियंत्रण इकाई दफ्तर का ताला तोड़कर फाइलें व अन्य सामान चोरी कर लिया। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पीछे फाइलेरिया नियंत्रण इकाई का कार्यालय है। इसके प्रभारी कृपांशु शर्मा हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह घर गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे वह कार्यालय पहुंचे तो गेट क ा ताला टूटा मिला। अंदर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा था। चोर फाइलें व अन्य सामान समेट ले गए थे। यूपी 100 पुलिस ने पड़ताल की। कृपांशु शर्मा ने कार्यालय से फाइलें, रजिस्टर, दवाएं और चार बैग चोरी होने की बात कही है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें