फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली व पथराव के आरोप में पांच नामजद

Sat, 08 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
हत्या आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सराय कमालुद्दीनपुर में प्रधान के पति को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसपी उमेश कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर घटना क ी जानकारी ली। उन्होंने फरार आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र करी ग्राम पंचायत दौलतयारपुर के मजरा सराय कमालुद्दीनपुर के प्रधान पति यासीन को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया था, जिसमें कमल किशोर व कमलेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण एहतियात के तौर पर एसपी उमेश कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर गांव के  हालात की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाल राजेश कुमार को निर्देश दिए के फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

बताते चलें कि शुक्रवार शाम गांव की मुस्लिम आबादी के बीच लाइट नहीं आ रही थी। इस क्षेत्र के लोगों का आरोप था कि मोहल्ला के लोग जानबूझकर दूसरे तरफ की लाइन काट देते हैं। इसी के चलते यासीन कुछ  लोगों के साथ ट्रांसफार्मर से लाइन जुड़वाने गए थे। जहां पर लाइन काटने की बात को लेकर कमल किशोर आदि से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष की तरफ से फायरिंग व पथराव हुआ था, जिसमें यासीन को गोली लग गई थी। मामला दो समुदाय के लोगों के बीच होने कारण शुक्रवार रात गांव में कई थानों की पुलिस मौजूद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें