फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 08 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला जगत में हुई विमलेश की मौत फांसी पर लटकने से पहले हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

नगला जगत निवासी विमलेश कुमार यादव उर्फ वीपी को उसके ससुराल के चार लोग घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उसका शव गांव के बाहर खेतों पर लटका मिला था। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई उमेश चंद्र ने उसके ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि विमलेश की मौत फांसी पर लटकने से पहले हुई थी। मौत कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया है। इससे भाई के आरोप को बल मिला है, कि उसकी हत्या कर शव को बाद में पेड़ पर लटकाया गया है। उधर भाई की तहरीर पर पुलिस ने जयवीर पुत्र गीतम सिंह, मेरे सिंह पुत्र मुंशी लाल, सुरेश पुत्र सरनाम सिंह और राम लडै़त निवासी कीरतपुर थाना चौबिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ चौबिया विनोद यादव ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें