फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख की अनियमितता में प्रधान और सचिव पर एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिलग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत बेरूआ निजामपुर में विकास कार्यों में 755000 रुपये की अनियमितता की पुष्टि हुई है। इस पर डीएम ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही साथ ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि बेरूआ निजामपुर के ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्ध विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने, एडीएम और वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ जांच की। जांच में चहारदीवारी के निर्माण में 95,941 रुपये और इंटरलॉकिंग कार्य में 415349 रुपये की अनियमितता पाई गई। स्ट्रीट लाइट की खरीद में भी 74800 रुपये की अनियमितता पाई गई। इसके अलावा वर्ष 2010-11 में कराए गए 149000 रुपये के कार्यों के बिल नहीं मिले। इसके कारण ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्घ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। साथ ही 755000 रुपये की वसूली करने और ग्राम प्रधान को नोटिस दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें