फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के किसान को गोली मारी

Sun, 14 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लावां। थाना क्षेत्र के  कोेकटमऊ गांव में कन्नौज निवासी किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कन्नौज शहर कोतवाली के ग्राम दाईमऊ निवासी उमाशंकर (58) पुत्र श्रीकृष्ण ने मल्लावां के कोकटमऊ गांव में ठेके पर लोगों की खेती ले रखी है। वह खुद ही ठेके की जमीन पर खेती करता है। इसके चलते अक्सर उसका कोकटमऊ आना-जाना रहता है। रविवार को भी वह दाईमऊ से कोेकटमऊ आया था। देर शाम वह खेतोें की तरफ गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उमाशंकर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन उमाशंकर को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उमाशंकर के भतीजे छुन्नू ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में उनको तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें