फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में किसान की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद में शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सनसनीखेज हत्याकांड की सूचना पर एएसपी पहुंचे और मौका मुआयना किया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस गांव के ही चार लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार (52) पुत्र छोटेलाल किसान थे। घर में उनकी पुत्री शांती, रोशनी और पुत्रवधू हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात वह पड़ोस में चचेरे भाई रामेश्वर के घर खाना खाने गए थे। वहां से लौटकर वह घर के दरवाजे पर सो गए थे। परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। शनिवार सुबह पांच बजे पुत्री शांती ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से कुंडी बंद थी। वह छत पर गई और पड़ोसी से कुंडी खोलने को कहा। घर से बाहर निकली शांती पड़ोसी महिला से बात करने लगी, तभी उसकी नजर पिता रामकुमार की चारपाई से नीचे टपकते खून पर पड़ी।
चादर हटाते ही पिता को लहूलुहान देखकर चीख पड़ी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शंका पर गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसआई इरशाद अली ने बताया कि चचेरे भाई रामेश्वर ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पिता और भाई की भी हत्या की जा चुकी है। मामला अदालत में विचाराधीन है। बताया कि पूर्व में हुई दो हत्याओं की वजह और न्यायालय में चल रहे मामले की मौजूदा स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें