फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत 12 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की दो दिन पूर्व मौत होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत 12 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी श्यामबाबू पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि उसने बहन चांदनी की शादी 11 माह पूर्व माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव कछियनपुरवा मजरा शुक्लापुर भगत निवासी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश के साथ की थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर बहन को परेशान करने लगे। उसे जान से मारने की धमकी दी। मांग पूरी न होने पर पति जितेंद्र समेत अन्य ससुरालियों ने 27 फरवरी को उसकी बहन को केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर आरोपियों ने उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। श्यामबाबू ने बताया कि 28 को वह लखनऊ पहुंचा। जहां गंभीर हालत में भर्ती बहन चांदनी ने उसे पूरी घटना बताई। बुधवार को चांदनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति जितेंद्र, सास श्यामकली, ससुर वेदप्रकाश, मोनू, रामू, श्याम जी, गोलू, गुड़िया, पूजा, आरती व ममता समेत शादी कराने वाले संतराम निवासी सुंदरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें