फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचर को भीड़ ने दबोचा, साथी भागा

Thu, 06 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग की शिकार कमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। एक महिला की दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने इनको घेर लिया। भागने की कोशिश में बदमाशों की बाइक फिसल गई तो लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बाइक छोड़कर भाग निकला। महिला क ी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंशादेवी गली निवासी राम प्रकाश की पत्नी कमला (45) को राशन की दुकान में आधार कार्ड क ी कापी देनी थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह आधार कार्ड की कापी कराने के लिए घर से निकली। वह घर से गली में कुछ दूर ही पहुंची थी कि पहले से ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश गले से चेन खींचकर भागने लगे। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गली में मौजूद लोगों ने बदमाशाें को घेर लिया। भागने की कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई और दोनों बदमाश बाइक समेत नीचे गिर गए। एक को लोगों ने दबोच लिया। दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर धर्मशाला रोड की तरफ से भाग निकला। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में ले ली। कोतवाली में पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अनिकेत पुत्र पप्पू निवासी सुरजीपुर व साथी गोलू निवासी कैथोलिया के तौर पर हुई। क ोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है,आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें