फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर चोरों का धावा, नगदी और जेवर चुराए

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम झझौली मजरा महम्दापुर में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलग-अलग कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात चुरा लिए। आहट पर परिजन जागे तो आरोपी भाग गए। परिजनों ने गांव के एक युवक को पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

महम्दापुर गांव निवासी गल्हा तिवारी ने बताया कि शनिवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर ने उसके, बेटे विनोद व नरेंद्र के कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चुरा ले गए। बताया कि रात ढाई बजे छत पर सो रही बहू सीमा बच्चों को पानी पिलाने के लिए गई तो छत का दरवाजा खुला देखा। इस पर उसने परिजनों को आवाज लगाई। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही घर में घुसे तीनों युवक भाग गए। पीड़ित गल्हा तिवारी ने बताया कि भागते वक्त घर के लोगों ने चोरी करने आए गांव के ही युवक को पहचान लिया। पीड़ित ने बताया कि लगभग पांच हजार की नगदी समेत चार लाख रुपये का जेवर चुरा ले गए। एसओ संतप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है।

ये सामान ले गए चोर
हरदोई। महम्दापुर निवासी गल्हा तिवारी ने बताया कि चोर बेटे विनोद के कमरे में रखी अलमारी व बक्से से चार हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, चांदी की अंगूठी व पंद्रह सौ रुपये, उसकी पत्नी रामबेटी के बक्से से सोने की चेन, दूसरी बहू चांदनी की अलमारी व दो बक्सों में रखा सोने का हार, झाला, नथुनी, मांगबेदी, अंगूठी, चांदी कमर बिछुआ, पायजेब, बिछिया, पायल, व बेटे समोद की पत्नी मीरा के कमरे में रखे बक्से व सोने की चेन, टॉप्स, झुमकी, अंगूठी, मागंबेदी, पांच तोले का माला, नथुनी, चांदी की तीन अंगूठी, दो कंगन, पायजेब व बिछुआ चुरा ले गए।
विज्ञापन


ट्यूबवेल पर जल रही लाइट का तार काटा
हरदोई। महम्दापुर निवासी गल्हा तिवारी ने बताया कि वह खेती किसानी का करता है। कुछ दिन पहले बेटे नरेंद्र का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते नरेंद्र लखनऊ में भर्ती है। बेटा समोद उसके साथ था। घर में वह उसकी पत्नी बेटा सुरेंद्र, बहुएं और बच्चे थे। शनिवार रात घटना के वक्त वह पत्नी रामबेटी व बेटे सुरेंद्र के साथ घर के बाहर दरवाजे पर, बहू ममता दो बच्चों के साथ कमरे में, बहू सीमा व चांदनी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर के पीछे स्थित ट्यूबवेल पर जल रही लाइट का तार काटकर अंधेरा कर दिया था। गल्हा तिवारी ने बताया कि इससे पहले 2012 में भी उसके घर में सेंध काटकर चोरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें