छतारी के पशु चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत
छतारी। क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी पशु चिकित्सक की अलीगढ़ स्थित तेजपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह उनका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी हरिओम शर्मा अलीगढ़ के थाना जवां स्थित गांव तेजपुर में निजी पशु चिकित्सक थे। शनिवार रात वह तेजपुर से अपने घर बाइक से जा रहे थे। गांव में ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जवां थाना क्षेत्र के गांव स्थली निवासी रमेशचंद्र घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक हरिओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब उनकी शव गांव नारऊ पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। ब्यूरो