फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवती ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माधौगढ़। कस्बा के मालवीय नगर में युवती ने पिता से झगड़कर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई।

माधौगढ़ के मालवीय नगर निवासी बृजविहारी की पुत्री सोनम (18) की मंगलवार रात को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। युवती देर रात कमरे में चली गई। रात में शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा थे कि रास्ते किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवती की 31 मई की शादी थी। बारात खोया कोंच से आनी थी। पुलिस का कहना है कि युवती की अपने पिता से कहासुनी की बात सामने आ रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें